फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्डेन की बेंच तुड़वाईं, छात्र भड़के

Wed, 23 Nov 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
अतर्रा में पुलिस से भिड़े छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अतर्रा। डिग्री कॉलेज में गार्डेन में बनी पत्थरों की बेंच तोड़ने के मामले में छात्रों और प्राचार्य में ठन गई। छात्र नेताओं ने प्राचार्य कक्ष में घुसकर तोड़फोड़ की। प्राचार्य की सूचना पर थानाध्यक्ष आए तो छात्रों की उनसे भी नोकझोंक हुई। बाद में एसडीएम और आसपास के थानों की पुलिस फोर्स ने हालात काबू में किए।
विज्ञापन


अतर्रा पीजी कॉलेज के अंदर विवेकानंद पार्क में पत्थर की बेंच बैठकर छात्र पढ़ते थे। लेकिन बुधवार को कॉलेज प्रशासन ने बेंच तोड़ना शुरू करा दिया। इससे छात्र भड़क गए। छात्र नेताओं ने प्राचार्य कक्ष जाकर बेंच न तोड़ने की बात कही। इस पर प्राचार्य नाराज हो गए और बेंचों में अराजकतत्वों के बैठने की बात कहकर छात्रों को हटाने का प्रयास किया। हंगामा सुनकर शिक्षक भी आ गए। छात्र व टीचरों में तीखी झड़प हुई। उत्तेजित छात्रों ने कक्ष व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा, कुर्सियां आदि तोड़ दीं। छात्रों ने आरोप लगाया कि गार्डन की सफाई के नाम पर लाखों के कीमती शीशम के पेड़ काट लिए गए। अब कुर्सियां हटने से छात्र कहां बैठकर पढ़ेंगे। एसडीएम अरविंद कुमार तिवारी और थानाध्यक्ष विष्णु प्रताप मिश्रा ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया। देर शाम तक पुलिस फोर्स कॉलेज में तैनात रहा। उधर, प्राचार्य डॉ. अभिलाष श्रीवास्तव ने अराजकता फैलाने वाले छात्रों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें