फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 लाख की लूट के मामले में छह गिरफ्तार

Fri, 03 Apr 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ दिन पहले शहर में हुई साढ़े 11 लाख रुपये लूट का पुलिस ने खुलासा कर लेने का दावा किया है। छह आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने लूट के साढ़े तीन लाख रुपये बरामद किए हैं। लुटेरों के पास एक इंडिको कार भी बरामद हुई है।
विज्ञापन


जिस कंपनी के कर्मचारियों से यह लूट हुई, उसी का सुरक्षा गार्ड भी पकड़ा गया है। उसी को घटना का मास्टर माइंड बताया गया है। गत 26 मार्च को दिन में करीब 11 बजे बंगालीपुरा में लोको के पास प्राइवेट सुरक्षा गार्ड कंपनी के बाइक सवार दो कर्मचारियों शैलेंद्र सिंह व सुशील कुमार को एक ही बाइक पर आए तीन लुटेरों ने लूट लिया था।

पुलिस पर गिरफ्तारी का दबाव था। डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने एक हफ्ते में खुलासा न होने पर कोतवाली पुलिस के खिलाफ सख्त कार्रवाई का लिखित अल्टीमेट ले दिया था। अंतत: शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करने का दावा किया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में एसपी राकेश शंकर ने मीडिया को बताया कि इस घटना का सूत्रधार महिंद्रा फाइसेंस कंपनी का सुरक्षा गार्ड रामखेलावन विश्वकर्मा था। इसमें शातिर अपराधी कल्लू (लादेन का भाई) के साथ लूट की योजना बनाई। गौरतलब है कि कल्लू का भाई उस्मान उर्फ लादेन पिछले साल मुठभेड़ में मारा चुका है।

इसके अलावा वारदात में शामिल आसिफ उर्फ कल्लू की तलाश भी जा रही है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने इस लूट में पंकज उर्फ लाला पुत्र रामचरण श्रीवास निवासी मऊरानीपुर (झांसी), हाल पता आवास विकास कालोनी को 315 बोर तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके पास इंडिगो कार भी बरामद हुई है जो कुछ समय पहले आगरा से खरीदी गई है।

इसके अलावा आसिफ पुत्र नन्हू (मर्दननाका) को तमंचा व कारतूस, सलमान उर्फ गोलू पुत्र इरफान (मर्दननाका) को 315 बोर तमंचा व कारतूस, अकरम हुसैन पुत्र इकराम हुसैन (कटरा रेलवे क्रासिंग) को सीएमपी 12 बोर और कारतूस, परवेज उर्फ मुन्ना पुत्र रशीद खां (हरदौल तलैया) को तमंचा और कारतूस तथा सुरक्षा गार्ड पूर्व फौजी रामखेलावन विश्वकर्मा (कालूकुआं) को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी ने बताया कि लूट के 11 लाख में साढ़े चार लाख रुपये पंकज, साढ़े तीन लाख रुपये कल्लू और एक-एक लाख रुपये गार्ड रामखेलावन, आसिफ और कल्लू उर्फ आसिफ ने बांट लिए। एसपी ने यह भी बताया कि आठ सितंबर को नए ओवर ब्रिज में हुई मनमोहन गुप्ता के साथ 25 हजार की लूट भी इन आरोपियों ने स्वीकार की है।

इसी तरह 30 दिसंबर 2014 को एलआईसी एजेंट उदय प्रकाश मिश्र से पौने दो लाख रुपये लूटना भी इन आरोपियों ने स्वीकारा है। एसपी के मुताबिक पंकज उर्फ लाला के पास 2.10 लाख रुपये व इंडिगो कार, आसिफ के पास 90 हजार रुपये, गार्ड रामखेलावन से 65 हजार रुपये बरामद हुए हैं। दोनों कल्लू की तलाश की जा रही है।

दो की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली और रायपुर गईं टीमें
एसपी राकेश शंकर ने बताया कि लुटेरों के तार दिल्ली और रायपुर (छत्तीसगढ़) से जुड़े हैं। मास्टर माइंड कल्लू (लादेन का भाई) की तलाश में पुलिस दिल्ली गई है।

लूट के दूसरे आरोपी कल्लू उर्फ आसिफ की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम रायपुर भेजी गई है। एसपी ने बताया है कि गिरफ्तार लुटेरों के खिलाफ गैंगस्टर भी लगेगा। लूट में इस्तेमाल की गई काले रंग की स्टेनर बाइक भी बरामद हो गई। एसपी ने पुलिस टीम को 5000 रुपये इनाम की घोषणा की।

आरोपियों को मीडिया से नहीं करने दी बात
आम तौर पर पुलिस के किसी घटना का पर्दाफाश किए जाने पर पत्रकार वार्ता में आरोपियों को मीडिया से बातचीत करने का मौका दिया जाता है ताकि उनकी बात भी सामने आ सके। लेकिन 11 लाख की लूट कांड के मामले में पकड़े गए आरोपियों को मीडिया से बात नहीं करने दी गई।

अभी भी तमाम लोग लाकअप में
लूट का खुलासा करने में पिछले एक हफ्ते में पुलिस ने संदिग्ध लोगों को उठाने की झड़ी लगा दी। कई बेगुनाह भी कोतवाली की हवा खाते रहे। बताते हैं कि लगभग 23 लोगों को पुलिस ने उठाया है। अभी कोतवाली में कई लोग हिरासत में है।

कांशीराम कालोनी निवासी कल्पना सोनी ने एसपी को दी अर्जी में बताया कि उसके पति खन्नू सोनी को पांच दिनों से पुलिस कोतवाली में रखे है जबकि उसका कोई कुसूर नहीं है। इसी तरह अलीगंज निवासी हबीबुल्ला समेत कई अन्य युवक भी कोतवाली में रखे गए हैं। 

मर्दननाका चौकी प्रभारी निलंबित
पुलिस की जबरदस्त किरकिरी कराने वाली लूट मामले में मर्दननाका पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अमान सिंह को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कहा कि जांच की जा रही है। जरूरत पड़ी तो गिरफ्तारी भी कराई जाएगी।

एसपी ने मीडिया को बताया कि साढ़े 11 लाख की लूट के मामले मेें मर्दननाका चौकी इंचार्ज की भूमिका संदिग्ध रही। चौकी प्रभारी चाहते तो इस घटना का खुलासा एक हफ्ते पहले हो जाता। एसपी ने बताया कि लूट के बाद अभियुक्त पंकज की नानी ने मर्दननाका पुलिस चौकी जाकर जानकारी दी थी कि उसके घर में कंडे के ढेर में 59 हजार रुपये छिपाकर रखे गए हैं। चौकी प्रभारी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

एसपी ने बताया कि चौकी प्रभारी ने महिला को यह कहकर टरका दिया कि तुम इन चक्करों मेें न पड़ो। एसपी के मुताबिक 15000 रुपये लिए जाने की भी जानकारी हुई है। जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार भी किया जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें