फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार बच्ची के साथ ससुराल से निकाला, एसपी से की महिला ने फरियाद

Fri, 20 Feb 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह की दुधमुंही बीमार बच्ची समेत मां को ससुराल वालों ने निकाल बाहर किया। पुलिस ने दबाव बनाकर उसे फिर ससुराल के हवाले किया तो उन्होंने उसका खाना-पीना बंद कर दिया गया। महिला ने एसपी से फरियाद की है।
विज्ञापन


शंकर नगर निवासी श्रुति कीर्ति पत्नी ओम प्रकाश कुशवाहा ने शुक्रवार को एसपी को दी अर्जी में बताया कि शादी 14 वर्ष पूर्व हुई थी। तीन बच्चे हैं। सबसे छोटी बच्ची एक माह की है। ससुराल में उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। कई-कई दिन खाना नहीं दिया जाता। वह खुद मजदूरी करके मासूम बच्चों का पेट भर रही है।

19 फरवरी को शाम खाना मांगने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकालने की धमकी दी। वह कालूकुआं पुलिस चौकी गई तो पुलिस ने उसे ससुराल में दाखिल कराया। पीडि़त श्रुति ने रिपोर्ट लिखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें