फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाकर युवती ने जान दी

Mon, 08 Feb 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जहर खाने से युवती की हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय युवती की मौत हो गई। पिता ने पति, सास और ससुर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एक अन्य घटना में युवक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


फतेहगंज थाना क्षेत्र के बजरंग पुरवा निवासी बिट्टी (25) पत्नी विनोद ने रविवार को ससुराल में जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

रात को यहां से कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता शिव प्रसाद यादव (जमुनिहाई पुरवा,चित्रकूट) ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए पति और सास-ससुर उत्पीड़न करते थे। 18 जनवरी को मृतका का भाई अवधेश उसे ससुराल छोड़ गया था।
विज्ञापन


रविवार को सास ने जहर की गोलियां रख दीं और बिट्टी को इन्हें खाने की चुनौती दी। दहेज उत्पीड़न से मजबूर होकर उसने यह गोलियां खा लीं।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एक अन्य घटना में शहर के रहुनियां (खुटला) मोहल्ला निवासी सतवंतु उर्फ लाली (25) ने रविवार की रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें