बंटवारे को लेकर चली तलवार और कुल्हाड़ी में दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मर्दननाका निवासी सीताराम (45) और उसके छोटे भाई राजकुमार (30) में बृहस्पतिवार को मकान बंटवारे को लेकर विवाद हो गया।
दोनों ने एक-दूसरे पर कुल्हाड़ी और तलवार से हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से मामला दर्ज कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
उधर, बिसंडी (बिसंडा) निवासी देवीदीन (60), उसकी पत्नी कला देवी (56) और पुत्र अच्छेलाल (28) को पड़ोसी चार लोगों ने घर से खींचकर लाठी व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना के पीछे पानी निकासी का विवाद बताया गया।
उधर, बन्योटा निवासी विजय गुप्ता (30) पुत्र हजारी का किसी बात पर पत्नी से विवाद हो गया। ससुराल वालों की पिटाई से विजय घायल हो गया। पुलिस ने घायल विजय को हिरासत में लेकर डॉक्टरी परीक्षण कराया।