फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन बाइक सवार समेत सात घायल

Thu, 14 Jan 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। हादसों में तीन बाइक सवार समेत सात घायल हो गए। बालक चक्की के पट्टे में फंसकर घायल हुआ। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बिजली खेड़ा निवासी रामस्वरूप वर्मा (37) पुत्र राजाभइया अपने दोस्त राजू (30) पुत्र रामकृपाल (अंबेडकर नगर) के साथ बाइक पर तिंदवारी से घर आते समय पचनेही गांव के पास दुर्घटना में घायल हो गए।

एक अन्य घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव निवासी संजय (28) पुत्र अर्जुन बुधवार को देर शाम बाइक से घर जाते समय गिरकर घायल हो गया।

उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी बुधिया (60) पत्नी मंगली बुधवार की रात दीवार गिरने से मलवे में दब गई। ग्रामीणों ने निकालकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


उधर, अटघार (खन्ना, महोबा) निवासी अभिलाषा (24) पत्नी संतोष कुमार को गाय ने सींग मारकर घायल कर दिया। शहर के बंगालीपुरा निवासी कल्पना (8) पुत्री शिवकिशोर गुरुवार को सुबह छत से गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी कन्हैया (8) पुत्र कैरा गुरुवार को दोपहर आटा चक्की के पटे में फंसकर घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें