फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में सात घायल

Sat, 12 Dec 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। अलग-अलग मार्ग हादसों में सात लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार की रात शिवपुर गांव निवासी श्रीप्रकाश (26) पुत्र चुन्ना चारा काट कर साइकिल से गांव वापस जा रहा था। पनगरा गांव के पास बांदा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल को टक्कर मार दी।

बाइक सवार संतोष कुमार (22) पुत्र राजाराम भी घायल हो गया। घायलों को सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद श्रीप्रकाश को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर, नरैनी क्षेत्र के शाहपाटन गांव निवासी रमेश (55) शनिवार को शाम अपने गांव वापस जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।

बाइक सवार रती (25) पुत्र राजा भइया निवासी भदइयां (पन्ना) गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। बताते हैं कि बाइक सवार रती और संतोष शराब के नशे में थे और हेलमेट नहीं लगाए थे।

नरैनी-अतर्रा मार्ग पर बाइक दुर्घटना में युवक घायल हो गया। कमलेश (22) पुत्र रामभरोसा निवासी मदारपुर (मौदहा, हमीरपुर) शनिवार को सुबह बाइक पर बदौसा से नसेनी गांव जाते समय मवेशी से टकराकर घायल हो गया।

एक अन्य घटना में नरैनी निवासी उमाशंकर (40) पुत्र विष्णु खेत से घर जाते समय साइकिल की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाइक दुर्घटना में युवक घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नसेनी गांव का जितेंद्र (20) पुत्र फूलचंद्र शनिवार को सुबह बाइक पथ बदौसा से गांव जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में मवेशी से टकराकर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें