फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय कर्मी के घर में मारपीट, तोड़फोड़ में सात अभियंता समेत 10 फंसे, अगली सुनवाई 27 को

Sat, 24 Jan 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय के कर्मचारी के घर चेकिंग के नाम पर तोड़फोड़ और बदसलूकी करने के मामले में पावर कारपोरेशन के सात अभियंताओं समेत 10 लोगों के विरुद्ध मामला अदालत में दर्ज हुआ है। न्यायाधीश ने पुलिस से आख्या तलब की है। 27 जनवरी को अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


खिन्नीनाका निवासी मनोज कुमार द्विवेदी सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत में लिपिक है। उसने धारा 156 (3) सीआरपीसी के तहत स्पेशल जज (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) की अदालत में अर्जी देकर कहा कि 20  जनवरी को वह न्यायालय में ड्यूटी पर था।

तभी दिन में डेढ़ बजे बिजली विभाग की टीम उसके घर घुस गई और बिजली के मीटर में तोड़फोड़ शुरू करते हुए वृद्ध पिता से रुपये की मांग की। इस बीच सूचना मिलने पर वह न्यायालय से घर पहुंच गया। बिजली कर्मियों ने उसके साथ बदसलूकी की। उसे खंभे से बांध दिया।
विज्ञापन


गले में पड़ी सोने की चेन और जेब से 18,300 रुपये छीनकर लात घूसों से मारा पीटा। कोतवाली में शिकायत की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

न्यायालय कर्मी ने बिजली विभाग के अवर अभियंता कामता गुप्ता, अनिल चौधरी, मुकेश चौरसिया, बीके भास्कर, राकेश सोनी, आरपी सिंह और प्रवर्तन दल प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश अवस्थी, उप निरीक्षक श्याम कुमार पाल, अभियंता कमलेश कुमार तथा एक अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की फरियाद की।
विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश (डकैती) ने इस मामले को रजिस्टर में दर्ज किए जाने और पुलिस से आख्या तलब करने के आदेश दिए हैं। इस पर अगली सुनवाई 27 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें