छात्रा को झांसा देकर कार से अगवा करने के बाद उसके साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया। बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा यहां रिश्तेदारी में रहकर एक इंटर कालेज में 12वीं
कक्षा में पढ़ती है। शुक्रवार को सुबह कालेज जाते समय कार सवार बिसंडा थाना क्षेत्र के मरौली गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ बबलू पुत्र मिश्रीलाल विश्वकर्मा ने निमंत्रण चलने का झांसा देकर बैठा लिया। कार में धर्मेंद्र की चचेरी बहन अर्चना और उसका साथी राजमणि (ओरन) भी थे। अज्ञात स्थान पर ले जाकर
धर्मेंद्र व राजमणि ने उसके साथ दुराचार किया। शाम को वापस उसके घर के नजदीक लाकर छोड़ दिया। छात्रा ने घर पहुंच कर आपबीती परिजनों को बताई। शनिवार को छात्रा के पिता ने तीनों के विरुद्ध बबेरू कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि धारा 363, 366 और 376 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को आरोपी धर्मेंद्र व राजमणि को गिरफ्तार कर लिया गया है।