फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर खराब होने से दी थी ट्रेन से कटकर जान

Fri, 11 Mar 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। ट्रेन से कटे किशोर की शिनाख्त हो गई। परिजनों के मुताबिक गणित का पेपर खराब होने से उसने जान दे दी। बुधवार की सुबह बदौसा के पास रेलवे ट्रैक पर किशोर का शव मिला था। पुलिस ने अज्ञात बता कर शव पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया था।
विज्ञापन


गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस में उसकी शिनाख्त तुर्रा गांव निवासी लक्ष्मीकांत उर्फ लल्लू (17) पुत्र रमाकांत के रूप में हुई। चाचा संजय ने बताया कि लक्ष्मीकांत सरस्वती इंटर कालेज, अतर्रा में हाईस्कूल का छात्र था। उसने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी।

गणित का प्रश्नपत्र खराब होने से वह तनाव में था। मंगलवार की रात वह घर से निकल गया था। सुबह वापस न आने पर तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। अखबारों में खबर छपने के बाद सुबह पोस्टमार्टम हाउस में उसकी शिनाख्त की। वह तीन भाइयों में मंझला था। पिता सूरत में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें