फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमटेक छात्र की बाइक दुर्घटना में मौत

Fri, 19 Feb 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा/अतर्रा/नरैनी। एमटेक छात्र की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। एक अन्य घटना में बालिका को ट्रक ने रौंद दिया। उधर, स्नातक छात्रा अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई।
विज्ञापन


नरैनी कस्बे के सुभाष नगर निवासी नीरज (22) पुत्र सुरेश अपनी बहन रंजना की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने बदौसा क्षेत्र के पौहार गांव जा रहा था। हड़हा गांव के मोड़ पर ब्रेकर से असंतुलित बाइक रेलवे फाटक से जा टकराई।

सीने व सिर में चोट लगने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। नीरज को दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी के लिए काल लेटर आ गया था।
विज्ञापन


बहन की शादी के बाद उसे ज्वाइन करने जाना था। वर्तमान में लखनऊ में एमटेक का छात्र था। घटना के बाद घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

एक अन्य घटना में नरैनी क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी क्रांति (6) पुत्री रामराज को शुक्रवार को दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। उसकी वहीं मौत हो गई।

कालिंजर थाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। उधर, नरैनी के सुभाष नगर निवासी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा आरती पुत्री श्यामलाल गुप्ता अतर्रा पीजी कॉलेज से प्रवेश पत्र लेकर वापस जाते समय गौराबाबा धाम के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर  कर दिया गया।

बाइक दुर्घटना में मृत नीरज के पिता सुरेश इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, जमवारा शाखा में कैशियर हैं। होनहार पुत्र की मौत की खबर मिलते ही उन्हें बैंक में ही दिल का दौरा पड़ गया। वह अचेत हो गए। नाजुक हालत में उन्हें जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें