फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल मैकेनिक ने दम तोड़ा

Fri, 26 Feb 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सड़क दुर्घटना में घायल प्राइवेट बिजली मैकेनिक की उपचार के दौरान मौत हो गई। एक अन्य घटना में बाइक से गिरकर युवती घायल हो गई। अन्य हादसों में किशोर समेत दो घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शहर के शंभू नगर निवासी राजेंद्र उर्फ रज्जू सेन (26) पुत्र मइयादीन चरखारी (महोबा) में बिजली फिटिंग का काम करता था। मंगलवार की रात बाइक से बांदा आते समय कबरई तिराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। बुधवार की रात कानपुर में उसकी मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पिछले वर्ष ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव निवासी फूलकली (30) पत्नी छुट्टन बुधवार को शाम बाइक पर पति के साथ गांव जाते समय गिरकर और बदौसा थाना क्षेत्र के हड़हा गांव का चंगू (11) पुत्र देवराज गुरुवार को दोपहर पेड़ से गिर कर घायल हो गया।
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के जरर गांव निवासी मुकेश (7) पुत्र रामबहोरी गुरुवार को दोपहर बाइक में पैर फंस जाने से घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें