फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर दे दी जान

Wed, 16 Aug 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
आत्महत्या करने वाली युवती की ससुराल में शोकग्रस्त परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जसपुरा कस्बे में कविता सिंह (22) पत्नी मुकेश सिंह उर्फ छोटू ने शुक्रवार की देर रात ससुराल में भूसा भरी अटारी में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। तड़के सास संपत की आंख खुली तो उसे फंदे पर लटकता देखा। परिवार के अन्य लोग भी आ गए। पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस के अलावा अपर एसपी अजय प्रताप ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव के पास ही मृतका का मोबाइल फोन मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने काल डिटेल खंगाली तो पता चला कि फांसी लगाने से पहले उसने अपने भाई गोविंद से बात की थी। पति रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने कानपुर गया था। शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। ससुर वंशगोपाल ने बताया कि उनका बेटा मुकेश बंगलुरू में मजदूरी करता है। कुछ दिन पहले ही वह गांव आया था। घटना वाली रात कविता ने रोजमर्रा की तरह सभी को खाना बनाकर परोसा। फिर अपने कमरे में चली गई। ससुराल वाले आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे है।

मृतका के भाई गोविंद (जारी) ने बताया कि एक वर्ष पहले शादी की थी। पति दहेज में बाइक की मांग को लेकर अक्सर मारता-पीटता था। आरोप लगाया कि परिजनों में मारपीट कर लटका दिया है। उधर, जसपुरा थानाध्यक्ष रामऔतार ने बताया कि फिलहाल उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें