फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 25 Apr 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
विज्ञापन
कमासिन। शादी के 11 माह बाद ही विवाहिता ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुर पत्नी के साथ भूसा लेने खलिहान गया था। पड़ोसी युवक ने खलिहान जाकर सूचना दी। सास-ससुर दौड़ कर आए तब तक विवाहिता की सांस थम गई थी। पुलिस में मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


कसबा निवासी निर्मला (20) पत्नी रमाकांत यादव ने सोमवार को सुबह खाली घर में खपरैल पर रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। ससुर कल्लू यादव ने बताया कि पत्नी के साथ वह भूसा लेने खलिहान गया था। निर्मला घर में अकेली थी।

दोपहर को पड़ोस के 10 वर्षीय बालक शिवमूरत ने देखा तो खलिहान जाकर उन्हें सूचना दी। थानाध्यक्ष रामपाल सिंह व नायब तहसीलदार (बबेरू) श्याममणि त्रिपाठी ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि सूखे के चलते खेती चौपट होने से रमाकांत मजदूरी करने चार माह पहले मुंबई चला गया था। निर्मला के चाचा बच्छराज निवासी नोनार (चित्रकूट) ने बताया कि पिछले वर्ष मई में शादी की थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें