फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर फायर झोंका, बैल को लगी गोली

Fri, 30 Oct 2015 12:07 AM IST
Man on Fire gust , Bullock was shot
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। पुरानी रंजिश के चलते युवक पर बंदूक से गोली चला दी गई। युवक बच निकला और गोली एक बैल को जा लगी। बैल घायल हो गया। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी बंदूक सहित फरार है। वह एक हफ्ते पहले ही जमानत पर जेल से रिहा हुआ है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के लालाराम का पुरवा (खरौंच) निवासी मोहनलाल कोरी ने पुलिस को बताया कि बुधवार को शाम करीब सात बजे वह अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी छोटेलाल यादव पुत्र भुलुवा (देविन नगर, बरुआ स्योढ़ा) आ गया।

उसके हाथ में एकनाली देशी बंदूक थी। ललकारते हुए उसने उस पर फायर झोंक दिया। मोहनलाल ने छिपकर अपनी जान बचा ली, लेकिन गोली नजदीक बंधे बैल को लग गई।

घटना के कुछ ही देर बाद क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर आ गए आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने धारा 307 आईपीसी और एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी जयहिंद रावत ने बताया कि आरोपी छोटेलाल डेढ़ वर्ष पहले अवैध असलहा के साथ पकड़कर जेल भेजा गया था। एक हफ्ते पहले 24 अक्तूबर को ही वह जमानत पर छूटकर आया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें