मरका। झोलाछाप डाक्टर के इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद युवती की मौत होने
पर परिजनों ने थाने की चौखट पर शव रखकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कथित चिकित्सक के
खिलाफ तहरीर दी गई है।
थाना क्षेत्र के अरवारी गांव के मजरा भगीरथी
का पुरवा निवासी छंगी (28) को कई दिन से बुखार था। बुधवार को पति अंगद उसका
इलाज कराने चरका गांव लाया था। यहां एक झोलाछाप चिकित्सक ने जैसे ही
इंजेक्शन लगाया, युवती की हालत बिगड़ने लगी। कुछ ही देर में उसकी मौत हो
गई।
पति शव गांव ले आया और पोस्टमार्टम को पंचनामा के लिए पुलिस को
सूचना दी। पुलिस के न पहुंचने पर परिजनों ने शव को गांव से लेकर थाने की
ड्योढ़ी पर रख दिया। परिजनों के तेवर देखकर पुलिस ने आनन-फानन शव का
पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, थानाध्यक्ष पीके सिंह का कहना है
कि पति ने तहरीर दी है।