बांदा/पिपरहरी। सड़क किनारे ढेर लगे मैटेरियल को
बराबर कर रही जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार प्रधानाध्यापक की मौत हो गई।
बाइक सवार प्रधानाध्यापक हेलमेट नहीं लगाए थे। हेलमेट लगाए होते तो शायद
जान बच जाती।
बबेरू रोड चमरौटी निवासी चंद्रभवन पटेल (42) गोखरही
(तिंदवारी) गांव के मजरा मदन गोपाल पुरवा प्राथमिक विद्यालय में
प्रधानाध्यापक था। शनिवार को सुबह बाइक से स्कूल जा रहा था।
बरगहनी
गांव के पास चल रहे सड़क निर्माण में गिट्टी के लगे ढेरों से बाइक निकालते
समय सड़क में काम कर रही जेसीबी ने प्रधानाध्यापक को रौंद दिया।
मौके
पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। देहात
कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
साथ ही जेसीबी को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक प्रधानाध्यापक हेलमेट नहीं पहने था।
पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पिता शिवपूजन ने बताया कि बीएसए का शनिवार को तिंदवारी क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण कार्यक्रम था।
इसी
के चलते चंद्रभवन बिना कुछ खाए सुबह आठ बजे ही घर से स्कूल रवाना हो गया।
एक पुत्री अमृता सिंह शादी लायक है। पुत्र आकाश 10वीं और अभिषेक 8वीं का
छात्र है।
उधर, तिंदवारी विधायक दलजीत सिंह व उनके मीडिया प्रभारी
केशव पाल, बसपा जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, मंडल कोआर्डिनेटर मोहम्मद इदरीश,
लल्लू निषाद, यार खां ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।