फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई कर रहे किसान को गोली मारी

Sat, 13 Feb 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। युवा किसान को खेत में पानी लगाते समय अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव निवासी प्रकाश (22) पुत्र आनंद कुमार शुक्रवार को रात गांव से कुछ दूर निजी नलकूप से खेत में पानी लगा रहा था।

फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा मिला। गोली उसके सीने में दाहिनी ओर लगी थी। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया।

परिजनों के कानपुर चले जाने से कोतवाली में कोई तहरीर नहीं मिल पाई। हालांकि जिला अस्पताल में घर वालों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कोतवाली प्रभारी संजय कुमार यादव का कहना है कि उन्होंने ग्रामीणों से घटना की जानकारी हासिल की है। युवक ने ट्यूबवेल में खुद को गोली मारी है। बाद में असलियत छिपाने के लिए मनगढ़ंत कहानी बताई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें