फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग के 11 बदमाश गिरफ्तार

Sun, 30 Apr 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शनिवार को पुलिस लाइन में मीडिया वार्ता के दौरान एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने बताया कि तिंदवारी थानाध्यक्ष एके सिंह की अगुवाई में उप निरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह, गौरव तिवारी, मथुरा प्रसाद चौबे, अभिषेक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबिल कौशलेस सिंह व कांस्टेबिल शिवानंद, अभय नरेश, सच्चिदानंद सिंह, सूर्य प्रकाश, नीतीश कुमार, महेंद्र कुमार, अमरजीत सरोज, दीपक कुमार, गणेश कुमार रावत ने तिंदवारी कस्बा निवासी पुष्पेंद्र पटेल उर्फ छोटू को पुलिस ने दबोच लिया। एसपी के मुताबिक पकड़ा गया अभियुक्त बाइक चोर गैंग का सरगना है। सरगना की निशानदेही पर गैंग सदस्य तिंदवारी निवासी मुकेश, मूंगुस (तिंदवारी) गांव निवासी अंकित पटेल, शहबाजपुर (फतेहपुर) निवासी रिजवान, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भभुवा (बबेरू) निवासी जितेंद्र पटेल व समशुद्दीनपुर निवासी अश्वनी यादव और डीह निवासी सोनू पाल को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से 42 चोरी की बाइकें बरामद हुईं। एसपी ने बताया कि गैंग के दो सदस्य अनिल व संदीप कुशवाहा फरार हैं। जल्द ही पकड़े जाएंगे। गिरफ्तार बाइक चोरों के खिलाफ 379, 411, 419, 420, 467, 468, 471 आईपीसी की धारा की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया। एसपी ने गैंग का भंडाफोड़ करने वाली तिंदवारी पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया।
उधर, बदौसा थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह, उप निरीक्षक आलोक सिंह, कांस्टेबिल शैलेंद्र तिवारी, मुकेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, महेश्वर तिवारी ने थाना क्षेत्र के नांदनमऊ तिराहे के पास दो चोरों को पकड़ लिया। इनके पास से चोरी की छह बाइकें पुलिस ने बरामद कीं। पकड़े गए चोरों के नाम नांदनमऊ गांव निवासी रज्जू यादव उर्फ बुद्धविलास यादव पुत्र माताबदल और बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव निवासी छोटू भदौरिया उर्फ दिनेश सिंह बताए गए हैं। थानाध्यक्ष के मुताबिक रज्जू यादव गैंग लीडर है। इनके पास से बाइक के फर्जी रजिस्ट्रेशन बरामद हुए हैं। गैंग के दो सदस्य बबेरू निवासी राजा सिंह उर्फ चुन्नू सोनी पुत्र रामसरन सोनी और कांशीराम कालोनी (हरदौली) निवासी नत्थू रैदास फरार हैं। उधर, बबेरू कोतवाली पुलिस ने गड़रिया पुरवा निवासी रामहित पुत्र रामकरन और पतवन गांव के रामबाबू पुत्र रामसनेही को चोरी की दो बाइकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद चोरों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन


इनसेट
---------

तंमचा व शराब समेत चार गिरफ्तार
बांदा। बबेरू कोतवाली पुलिस ने पतवन गांव निवासी सुखलाल पुत्र गुलाब सिंह को पुलिस ने औगासी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से दबोच लिया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। उधर, कोर्रम गांव निवासी ललुआ पुत्र रामऔतार को पुलिस ने अतर्रा रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर 12 बोर तमंचा बरामद किया। उधर, बदौसा पुलिस ने दुबरिया गांव निवासी संतोष पुत्र लाल कहार को बरछा ‘ब’ गांव से गिरफ्तार कर पांच लीटर शराब बरामद की। कमासिन थाना पुलिस ने अमलोखर गांव के जगदीश पुत्र नत्थू यादव को बाबू पुरवा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पांच लीटर अवैध शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

------------


महिला थाने का निरीक्षण
बांदा। पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने महिला थाने का औचक निरीक्षण कर अभिलेखों का रखरखाव देखा। एसपी ने थाने की सफाई ठीक न होने पर नाराजगी जताई। सप्ताह में दो घंटे थाने की सफाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें