फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी समेत तीन ने खत्म की जिंदगी

Tue, 20 Sep 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
महिला कांग्रेसी नेता के भाई ने आत्महत्या की
विज्ञापन
बांदा। सास और देवरानी से झगड़े के बाद युवती ने ससुराल में खुद को आग लगा ली। उसकी वहीं मौत हो गई। उधर, अलग-अलग घटनाओं में किशोरी व युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीतपारा गांव में मंजू (36) पत्नी राम प्रसाद ने मंगलवार को सुबह अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। वह बुरी तरह झुलस गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां दोपहर को उसकी मौत हो गई। देवरानी रामबाई ने बताया कि मंजू पति के साथ अलग रहती थी। मंगलवार को सुबह भैंस दोहने को लेकर मंजू का अपनी सास चुनबादी और देवरानी से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


मंजू ने पति और सास व देवरानी को लाठी लेकर खदेड़ लिया। इसी बीच उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। मृतका के भाई राजेंद्र (मैनहाई, चित्रकूट) ने बताया कि गुस्से में आकर उसने जान दी। मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। एक अन्य घटना में तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोखरही गांव में मेवालाल के यादव की 14 वर्षीय पुत्री सिरकू ने मंगलवार को सुबह घर की अटारी में दुपट्टे से फांसी लगा ली। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के कुरौली गांव में जयंती (22) पुत्री शिवपरसन लाल ने सोमवार की रात घर में सीलिंग हुक में साड़ी से फांसी लगा ली। उधर, कोतवाली प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि परिजनों के मुताबिक वह मानसिक रूप से बीमार थी। बिना पोस्टमार्टम के उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें