फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी का शव लेकर थाना उतर पहुंची महिला, शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला तिलकनगर निवासी महिला बेटी का शव लेकर शुक्रवार की शाम थाना उत्तर में पहुंची। महिला ने दहेज की खातिर हत्या करने का ही आरोप लगाते हुए हंगामा किया। थाना पुलिस ने कोई मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया। महिला का आरोप था कि उसकी एटा- फिरोजाबाद पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। उसका पति हत्या के आरोप में जेल में बंद है।
विज्ञापन


तिलकनगर निवासी सीमा शुक्रवार शाम अपने बेटी पूजा ठाकुर पत्नी गोविंद सिंह का शव लेकर थाना उत्तर पहुंची। सीमा ने कहा कि मैंने अपनी बेटी पूजा का विवाह 16 मई 2017 को किया था। लेकिन शादी के बाद से ससुरालीजन उसे दहेज की मांग करने लगे। इसके कारण उसकी बेटी पिछले काफी दिनों से मायके में रह रही थी। सीमा का कहना है कि पूजा का पति गोविंद सिंह 20 जून को घर पर आया था। एक दिन रुकने के बाद 21 जून को बेटी को बाजार घुमाने के लिए ले गया था लेकिन देर शाम को एंबुलेंस से बेटी का शव लेकर घर पर पहुंचा। सीमा का आरोप है कि शव अपने घर एटा ले गया।

सीमा का आरोप है कि पूजा के ससुरालीजन शव का अंतिम संस्कार करना चाहते थे। लेकिन विरोध करते हुए थाना पुलिस को सूचना दी और एटा पुलिस ने मामला फिरोजाबाद का होने के कारण यहां पर भेज दिया। इसके कारण वह बेटी का शव को लेकर ही अपने अधिवक्ता के साथ थाना उत्तर पहुंची थी। पीड़िता ने कहा कि पुलिस हमारी सुनवाई नहीं कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर प्रवींद्र कुमार सिंह ने कहा कि कुछ लोग शव लेकर थाने पर आए थे। मामला एटा का होने के कारण यहां मामला दर्ज नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें