फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब मामले में सात पर मुकदमा

Fri, 16 Jan 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद में शराब से हुई मौतों के बाद अवैध शराब की धरपकड़ को छेड़े गए अभियान में बृहस्पतिवार को खप्टिहा कलां पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने चार महिलाओं को भी अवैध शराब के कारोबार में रंगेहाथ पकड़ा।
विज्ञापन


उनके समेत कुल सात लोगों के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। 80 लीटर अवैध शराब और साढ़े पांच क्विंटल महुआ (लहन) बरामद हुआ।

एसडीएम आरके श्रीवास्तव और सीओ प्रभात कुमार के नेतृत्व में पैलानी थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव और हमराहियों ने कुकुवा खास, पैलानी डेरा और पड़ोहरा गांवों में छापे मारे।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रेमा देवी पत्नी मुन्ना निषाद, शकुंतला पत्नी शंकर निषाद, बिन्नी निषाद, रानी निषाद, सहदेव निषाद, रामबरन निषाद और छिद्दू निषाद के विरुद्ध आबकार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इनके अलावा पड़ोहरा गांव निवासी राम गोपाल निषाद को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी अवैध शराब का कारोबार काफी दिनों से कर रहे थे। महिलाएं शराब बेचती थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें