फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिज हाउस से डेढ़ लाख के जेवर व नगदी पार

Thu, 28 Apr 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
विज्ञापन
बांदा। मैरिज हाउस से डेढ़ लाख के जेवर समेत नगदी चुरा कर भाग रहे चोरों को लोगों ने दबोच लिया। वर और वधू पक्ष के लोगों ने चोरों की जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। चौकी पुलिस ने उनका शांति भंग में चालान करते हुए मामला रफादफा कर दिया।
विज्ञापन


खुटला स्थित मैरिज हाल में गुरुवार को सुबह पहाड़ तले निवासी ज्ञानी प्रसाद सविता की पुत्री की शादी के बाद विदाई की रस्म चल रही थी। इसी बीच घर वालों की नजर बचाकर बाइक सवार तीन चोर मैरिज हाउस के अंदर दाखिल हो गए। मंडप वाले कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये के जेवर और 10 हजार रुपये पार करने के बाद खिसक लिए।

वधू पक्ष की कुछ महिलाओं ने बक्से का ताला टूटा देखा तो शोर मचाया। आनन-फानन घर वालों ने आसपास के मोहल्ले और मैरिज हाउस को छान डाला। इसी बीच एक चोर मैरिज हाउस के मैदान में खड़ी बाइक उठाने आया तो घर वालों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए चोर ने बताया कि घटना में शामिल उसके साथी कुछ दूर पर खड़े हैं।
विज्ञापन


लोगों ने घेरकर सभी को पकड़ लिया और मैरिज हाउस ले आए। सभी को जमकर धुनाई करने के बाद कालवन गंज पुलिस चौकी को सौंप दिया। पुलिस ने उनके पास से जेवर और नगदी बरामद करते हुए वापस करा दिए। बाद में चौकी पुलिस ने पकड़े गए चोरों का शांति भंग में चालान करते हुए मामला रफादफा कर दिया।

चौकी प्रभारी टीआर वर्मा ने बताया कि अदालती दौड़-भाग से बचने के लिए किसी ने तहरीर नहीं दी थी। इसी वजह से रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है। उधर, गौरतलब है कि कालवनगंज चौकी क्षेत्र में ही बुधवार को सुधीर शर्मा के घर लाखों की चोरी हुई थी। पुलिस इसमें भी कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें