फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में पूर्व डीजीपी के रिश्तेदार के घर डकैती

Mon, 21 May 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
बांदा में पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह के रिश्तेदार के घर डकैतों द्वारा बिखेरा गया सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक पद से ढाई महीने पहले ही सेवानिवृत्त हुए सुलखान सिंह के पैतृक गांव में रविवार रात उनके चचेरे चाचा के घर डकैती पड़ गई। छह से ज्यादा डकैतों ने घर की वृद्धा को डंडे से जख्मी किया। दो लाख रुपये, छह लाख के जेवर समेटे और फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने घटना को चोरी में दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह तिंदवारी थाने के जौहरपुर गांव के हैँ। वह लखनऊ में तथा उनके माता-पिता व अन्य परिजन गांव में ही रहते हैं। जौहरपुर के मजरा चारकूरा में सुलखान सिंह के चचेरे चाचा शिक्षक गजेंद्र सिंह परिवार के साथ रहते हैं। रविवार रात 2 बजे डकैत घर पिछवाड़े की छत से घर में दाखिल हुए और मुख्य दरवाजे में लगा ताला तोड़ दिया। गजेंद्र सिंह, पत्नी पिंकी तथा गजेंद्र के चचेरे भाई सिद्धार्थ सिंह, उनकी पत्नी रतनमाला आदि अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। डकैतों ने उनके कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर दी। गजेंद्र की मां शिवकली व चाची मीरा देवी आंगन में सो रही थीं।

डकैतों ने एक कमरे का ताला तोड़कर अलमारी का लॉक तोड़ा और करीब छह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूटे, फिर दूसरे कमरे की कुंडी तोड़कर अटैची से दो लाख रुपये व कुछ जेवर निकाल लिए। इस बीच आहट पर जगीं मीरा देवी अंडरवियर व बनियान पहने एक डकैत की ओर बढ़ीं तो उसने डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गईं। इस बीच मां शिवकली के शोर मचाने पर गजेंद्र की भी आंख खुल गई, पर कुंडी बंद होने से बाहर नहीं निकल पाए। खिड़की से डकैतों को देख उन्होंने लाइसेंसी बंदूक से फायर किया तो  डकैत भी गोलियां दागते हुए भाग निकले। शिवकली ने गजेंद्र और सिद्धार्थ के कमरों की कुंडियां खोलीं। 
विज्ञापन


शोरगुल सुनकर आए प्रधान प्रतिनिधि शालू सिंह अपने छोटे भाई शीलू सिंह आदि ने पुलिस को सूचना दी। सोमवार सुबह 4 बजे तिंदवारी इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव और बेंदाघाट चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह पटेल मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। गांव के बाहर ट्यूबवेल के पास खाली अटैची, झोला व बक्सा आदि पड़े मिले। घायल मीरा देवी को तिंदवारी पीएचसी में भर्ती कराया गया है। गजेंद्र सिंह की तहरीर पर तिंदवारी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि यह चोरी की घटना है। बदमाश दो लाख रुपये और जेवरात ले गए हैं। इंस्पेक्टर के मुताबिक रास्ता रोकने पर बदमाशों ने मीरा देवी पर डंडे से हमला किया। इसके तहत धारा 457 व 382 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें