फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में पूजा के दौरान दूल्हा समेत तीन पर हमला

Mon, 25 Apr 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
मारपीट, थर्ड डिग्री टॉर्चर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। मंदिर पूजन करने आए दूल्हे के भाईयों समेत तीन लोगों को हमलावरों ने सरिया व राड से लहूलुहान कर दिया। उधर, खेत सिंचाई की रंजिश में दलित युवक को बरछी मारकर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन


शहर के पद्माकर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में दूल्हा-दुल्हन के साथ महिलाएं पूजन करने आई थीं।

रिक्शा चालक नफीस (20) ने हैंडपंप के पास रिक्शा खड़ा कर दिया। इस पर आसपास रहने वालों ने एतराज जताते हुए मारपीट शुरू कर दी।

रिक्शा चालक समेत दूल्हे के चचेरे भाई संजय साहू (20)  व विजय साहू (22) को सरिया व राड मारकर घायल कर दिया। रिक्शा चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव निवासी भुरवा रैदास (30)  ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि खेत में बकरी चराते समय गांव के रामनारायण ने उसे बरछी से हमलाकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार माह पहले खेत में सिंचाई को लेकर उससे विवाद हुआ था। इसी रंजिश में जानलेवा हमला किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जिला अस्पताल भेजा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें