फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर से सोने की मूर्तियां और जेवर चोरी

Fri, 29 Jan 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। सूने घर से बदमाश सोने की मूर्तियां और जेवर उठा ले गए। पड़ोसियों से शोर मचाने पर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। लगभग तीन लाख रुपये की चोरी बताई गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव निवासी प्रमोद शुक्ल वृंदावन के मंदिर में पुजारी हैं। बुधवार को पत्नी बच्चों के साथ बीमार मां को देखने कानपुर गई थी। गुरुवार को सूना मौका पाकर असलहाधारी तीन बदमाश दरवाजे का ताला तोड़ कर मकान के अंदर दाखिल हो गए।

कमरों के ताले तोड़कर आलमारी में रखी राम-जानकी की सोने की प्रतिमा और बक्सों में रखे जेवरात व 10 हजार रुपये लेकर निकलते समय पड़ोसियों ने देख लिया और शोर मचाया तो बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पूछताछ की रस्म अदायगी कर पुलिस वापस लौट गई।
विज्ञापन


बैग काटकर जेवर और नगदी चुराए
बांदा। महोबा से आई युवती का बैग काट कर चोर जेवर व नगदी ले उड़े। परिजनों ने ई-रिक्शा चालक पर शक जताते हुए पकड़ लिया और धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।

महोबा निवासी संजय धुरिया शुक्रवार को पत्नी शिखा के साथ पैसेंजर ट्रेन से यहां आया था। ई-रिक्शा पर ससुराल परशुराम तालाब मोहल्ला पहुंचा। तभी बैग पीछे से कटा देखा।

उसमें रखे जेवर व 1500 रुपए गायब थे। पुलिस के सामने रिक्शा चालक खुद को निर्दोष बताते हुए गिड़गिड़ाता रहा। उधर, कालू कुआं चौकी प्रभारी लालजी सिंह का कहना है कि ई-रिक्शा चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें