फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला व्यापारी को बांधकर घर से उठा ले गए बदमाश

Fri, 26 Jun 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
दर्जनभर सशस्त्र नकाबपोश बदमाश गांव में दहशत फैलाते हुए घर से गल्ला व्यापारी को बांधकर उठा ले गए। घटना के वक्त ग्रामीण घरों में दुबक गए और बदमाश व्यापारी को लेकर जंगल की ओर चले गए। सूचना पर करतल चौकी और नरैनी कोतवाली पुलिस ने डकैतों की तलाश में कांबिंग की पर अपहृत का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के दिउली गांव की है। हीरालाल कोरी (45) गुरुवार को शाम मध्य प्रदेश के अजयगढ़ से गल्ला की खरीद कर अपने घर वापस लौटा था। रात लगभग 9:45 बजे दर्जनभर नकाबपोश सशस्त्र डकैत उसके घर आ धमके। बंदूक के बल पर उसे अगवा करने का प्रयास किया।

परिजनों ने विरोध किया तो डकैतों ने बदूंकों के बल पर डरा-धमका कर उन्हें दूसरे कमरे में बंद कर दिया। व्यापारी के हाथ रस्सी से बांधकर डकैत उसे घसीटते हुए घर से बाहर ले आए। दहशत फैलाने के लिए डकैतों ने हवाई फायरिंग भी की।
विज्ञापन


गांव के लोग डकैतों के विरोध की हिम्मत नहीं जुटा पाए। अपहृत को मारते-पीटते बदमाश जंगल की ओर ले गए।
उधर, घटना की सूचना पर करतल चौकी पुलिस और नरैनी कोतवाली पुलिस घटनास्थल रवाना हो गई। देर रात तक काबिंग के बाद भी अपहृत और बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। नरैनी कोतवाली प्रभारी केएन सिंह ने बताया कि आसपास के जंगल की घेराबंदी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें