फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की जलकर मौत, घर-गृहस्थी भी नष्ट

Sat, 07 Jan 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा/बांदा। युवती की संदिग्ध परिस्थिति में ससुराल में जलकर मौत हो गई। घर-गृहस्थी भी जल गई। मृतका के भाई ने जलाकर मारने का आरोप लगाया है। एक अन्य घटना में युवती ने पति से विवाद के बाद आग लगा ली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदौसा थाना क्षेत्र के बरकतपुर गांव निवासी शफीना (26) पत्नी इशरत खां शनिवार को सुबह सूने घर में आग की चपेट में आ गई। परिजनों व ग्रामीणों ने जब तक आग बुझाई उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


खपरैलदार कच्चा मकान व गृहस्थी भी जलकर नष्ट हो गई। ससुर अमीर हसन थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि घटना के समय घर के सभी लोग मवेशीबाड़े में थे। शफीना का पुत्र नूरेन व पुत्री अलशिफा स्कूल गए थे। शार्ट सर्किट से खपरैल में आग लगने और जलकर बहू की मौत होना बताया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने पर गांव आए मृतका के भाई जमुवा (तिंदवारी) निवासी लतीफ ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को जलाकर मारा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के अकोना गांव निवासी माया (25) पत्नी राजकुमार ने शुक्रवार की रात घर में मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। परिजनों ने आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पड़ोसियों के मुताबिक पति से विवाद होने के बाद माया ने खुद को आग लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें