फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू को ससुर ने तमंचे से मारी गोली

Thu, 03 Sep 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
दलित युवती से कोर्ट मैरिज कर लेने से खफा पिता ने बेटे की पत्नी (बहू) को तमंचे से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेजा गया है। पुत्र ने पिता के विरुद्ध हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के परास गांव निवासी मंजू उर्फ आरती (25) पत्नी गोविंद गुरुवार को दोपहर खाना बना रही थी। पति मजदूरी करने गया था। इसी दौरान उसके ससुर विश्वेश्वर आरख ने तमंचे से गोली मार दी। खबर मिलते ही पति घर आया और पुलिस को सूचना दी।

कोतवाली प्रभारी अभिमन्यु सिंह गांव पहुंचे और घायल मंजू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पति गोविंद ने बताया कि उसने आठ माह पहले मंजू उर्फ आरती के साथ बबेरू में कोर्ट मैरिज की थी।
विज्ञापन


मंजू रैदास बिरादरी की है। वह तिंदवारी कस्बे की रहने वाली है। उसके पहले पति ने उसे छोड़ दिया था। मंजू की तीन वर्ष की पुत्री तिंदवारी में रहती है।

कोर्ट मैरिज से मंजू के परिजनों को कोई एतराज नहीं था। वे पुत्री के यहां आते-जाते थे, लेकिन गोविंद का पिता विश्वेश्वर आरख इस शादी से नाराज था। गोविंद ने बताया कि उड़ीसा और सूरत में मजदूरी के बाद कुछ दिन पहले वह पत्नी के साथ गांव लौटा था।

सीओ यशवीर सिंह व कोतवाली प्रभारी ने सीएचसी में युवती के बयान दर्ज किए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पति की तहरीर पर ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें