फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार न देने पर दबंग ने आधा दर्जन दुकानों में लगाई आग

Tue, 14 Mar 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज, तिंदवारा के पास आग से खाक हुई दुकानें। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
दबंग ने पेट्रोल छिड़क कर ढाबा समेत आधा दर्जन दुकानें फूंक दीं। दुकान के अंदर सो रहा वृद्ध बुरी तरह झुलस गया। अग्निकांड में नगदी समेत लाखों रुपये का सामान खाक हो गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। व्यापारियों का आरोप है कि दबंग को सपा नेताओं का संरक्षण प्राप्त है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के बांदा राजकीय मेडिकल कालेज के गेट नंबर-2 पर सोमवार को रात दबंग ने साथियों की मदद से पेट्रोल छिड़क कर किराना और जनरल स्टोर की दुकानों में आग लगा दी। लपटों में घिरकर एक दुकानदार का पिता कृष्ण गोपाल गुप्ता (75) बुरी तरह से झुलस गया। मेडिकल कालेज में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने आग लगने की सूचना व्यापारियों और फायर ब्रिगेड को दी। खबर पाकर सभी व्यापारी पहुंच गए। लपटों में घिरे वृद्ध को किसी तरह बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया।

दुकान के अंदर रखा रसोई गैस सिलेंडर फटने से आग और तेजी से भड़क उठी। मेडिकल कालेज की चहारदीवारी भी क्षतिग्रस्त हो गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तिंदवारा गांव निवासी व्यापारी पुरुषोत्तम त्रिवेदी, श्यामू गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, मुन्नालाल गुप्ता, नीलू कुशवाहा और ढाबा संचालक लाला ने बताया कि उधार सामान न देने पर दबंग ने साथियों के साथ दुकानों में आग लगाई है। आरोप लगाया कि दबंग को सपा नेताओं का संरक्षण प्राप्त है।
विज्ञापन


अग्निकांड में दुकान में रखी नगदी समेत 10 लाख रुपये किराने का सामान खाक हो गया। उधर, कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि व्यापारियों से तिंदवारा गांव निवासी संदीप यादव पुत्र रामा यादव पर दुकान फूंकने का आरोप लगाया है। फिलहाल उन्हें व्यापारियों ने तहरीर नहीं दी। तहरीर मिलने पर आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। मेडिकल कालेज गेट दुकान करने वाले व्यापारियों पर दबंग का कहर दूसरी बार टूटा है।

पिछले वर्ष उसने मिट्टी का तेल छिड़क कर तीन दुकानें फूंक दी थीं। रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी में दिलचस्पी नहीं दिखाई। व्यापारी पुरुषोत्तम त्रिवेदी, श्यामू गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, मुन्नालाल गुप्ता, नीलू कुशवाहा ने बताया कि पिछले वर्ष होली पर भी दबंग ने उनकी दुकानों में आग लगा दी थी। दुकान में रखी नगदी समेत पूरा सामान नष्ट हो गया। आरोप लगाया कि पुलिस ने सत्तारूढ़ नेताओं के दबाव में उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई। कहा कि दबंग उधार देने का दबाव बनाता है। विरोध करने पर दुकान फूंकने और मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें