फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से किसान की मौत

Mon, 05 Oct 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बस की टक्कर से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अन्य दुर्घटनाओं में छात्र समेत तीन घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव निवासी रामलखन (55) पुत्र मइयादीन शनिवार को शाम महोखर गांव स्थित अपने खेत घास काटने गया था। वापस लौटते समय तिंदवारी रोड बिजली सब स्टेशन के पास प्राइवेट बस की टक्कर से वह घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

हालत नाजुक होने पर कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र धर्मेंद्र ने बताया कि पांच बीघा जमीन में खेती करके परिवार पालता था। तिंदवारी थाना पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर बस कब्जे में ले ली।
विज्ञापन


उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी कुलदीप (17) पुत्र श्रवण शनिवार को शाम अतर्रा से पढ़कर साइकिल से गांव जा रहा था। गर्गन पुरवा के पास सामने से आ रहे किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गया। वह 11वीं कक्षा का छात्र है। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एक अन्य घटना में शहर के क्योटरा (हरदौली घाट) निवासी रामकृपाल गुप्ता (45) पुत्र कृष्णगोपाल शनिवार को शाम बाइक पर घर जाते समय ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गया। उधर, पुरानी तिंदवारी निवासी लल्लू (45) पुत्र महावीर रविवार को सुबह साइकिल पर बांदा आते समय मंडी समिति के पास बाइक की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें