फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी युवती ने दम तोड़ा

Thu, 02 Jun 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
जिंदा जलाया - फोटो : demo
विज्ञापन
बांदा। ससुराल में झुलसी युवती की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर शराब पीकर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। एक अन्य घटना में मासूम चिराग गिरने से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मटौंध थाना क्षेत्र के खहरा गांव निवासी शिवदेवी (22) पत्नी राजकुमार सोमवार को आग लगने से झुलस गई थी। बचाने में पति भी मामूली रूप से झुलस गया था। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को सुबह शिव देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।

मृतका के पिता देवा ने बताया कि चार साल पहले शादी की थी। पति राजकुमार जुआं और शराब का आदी था। सोमवार को वह जुआ हार गया और शिवदेवी से और रुपये मांगने लगा। इंकार करने पर उसे लाठियों से पीटा। इससे क्षुब्ध होकर पुत्री ने आग लगा ली। उधर, पति राजकुमार का कहना है कि अंधेरे कमरे में सफाई के लिए पत्नी ने चिराग जलाया था। चिराग से कपड़ों में आग लगने से यह घटना हुई।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के कोनी गांव निवासी प्रियांशु (3) पुत्र हरीराम मंगलवार की रात खेलते समय चिराग गिरने से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें