फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने आढ़त की दुकान से डेढ़ लाख उड़ाए

Sat, 02 Jan 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेंदाघाट। चोरों ने शुक्रवार की रात दो जगह हाथ साफ किए। खरई मोड़ से दो लाख की भैंस लोडर में लादकर ले उड़े। दूसरी घटना में गल्ला व्यापारी के यहां से डेढ़ लाख रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन


जौहरपुर बस स्टैंड के नजदीक खेरई मोड़ पर रामशरण की ढाबा के बगल में बंधी तीन भैंस व एक पड़वा शुक्रवार की रात चोर लोडर पर लाद कर ले उड़े। इनकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई।

उधर, तिंदवारी थाने की नाक तले अजय ट्रेडिंग कंपनी (आढ़त) में शुक्रवार की रात दीवाल फांदकर चोर अंदर दाखिल हो गए और लॉकर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये ले उड़े। दोनों मामलों की तहरीर तिंदवारी थाने में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें