फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट-भट्ठा मजदूर ने फांसी लगा जान दी

Fri, 11 Dec 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ईंट-भट्ठा मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की वजह पत्नी से विवाद और आर्थिक तंगी बताई गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


मटौंध थाना क्षेत्र के गवाइन रेलवे पुल के नजदीक गुरुवार को सुबह चरवाहों ने अधेड़ व्यक्ति का शव नीम के पेड़ पर नायलोन की रस्सी के सहारे लटकता देखा।

सूचना पर भूरागढ़ चौकी प्रभारी एके निगम पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारा। आसपास के ग्रामीण शव की शिनाख्त नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के मोबाइल फोन में आई काल से उसकी पहचान राजा भइया (40) पुत्र मिठाई लाल के रूप में हुई। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक बबेरू कोतवाली क्षेत्र के उमरी गांव का रहने वाला था।

पंचनामा के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के कुर्ते की जेब से पुलिस ने 240 रुपये और मोबाइल बरामद किया है।

उधर, मृतक की पत्नी राजाबाई ने बताया कि मृतक ईंट भट्ठों में मजदूरी करता था। वह कुछ दिनों से बीमार था। इसी वजह से काम पर नहीं गया।

बुधवार को सुबह उससे इलाज को रुपये मांगे थे। असमर्थता जताने पर वह नाराज होकर बिना कुछ खाये पीये घर से निकल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें