फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलिंग तोड़कर कार ब्रिज से गिरी, दो घायल

Sun, 10 Apr 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
ओवर ब्रिज से नीचे गिरी कार देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। तेज रफ्तार कार रेलवे ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। चालक सहित दो लोगों को हल्की चोटें आईं हैं, जबकि चार लोग बाल-बाल बच गए। अन्य सड़क हादसों में टेंपो चालक समेत दो घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव से विवाह के पूर्व की एक रस्म में इंडिका कार से महुआ (गिरवां) गांव जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर के पुराने रेलवे ओवरब्रिज मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर नीचे आ गिरी।

आसपास के राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला। कालूकुआं चौकी पुलिस भी आ गई। कार सवार गोविंदा (24) पुत्र शिव कुमार और चालक शंभू सिंह (25) पुत्र इंद्रेश सिंह (छानी कलां, महोबा) को मामूली चोंटे आईं। अछरौड़ निवासी रविकरन (24), रामहित (28), रमेश (25) व रंजीत (32) बाल-बाल बच गए। पुलिस के मुताबिक चालक नशे में था।
विज्ञापन


उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के बांसी गांव निवासी टेंपो चालक लवकुश (25) पुत्र सीताराम शनिवार को विंध्यवासिनी देवी जा रहा था। पनगरा गांव के पास टेंपो पलट जाने से वह घायल हो गया। सीएचसी, नरैनी से उसे जिला अस्पताल भेजा गया।

एक अन्य घटना में बदौसा कसबा निवासी रत्ती (35) पुत्री बाबादीन शुक्रवार को शाम घर से दुकान जा रही थी। कर्वी की ओर से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। परिजनों ने उसे अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। बाइक सवार भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें