नाले में युवक का शव मिलने के बाद घटनास्थल पर शोकग्रस्त परिजन व ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
मंडल मुख्यालय में शव बरामद होने का सिलसिला जारी है। पिछले एक माह के अंदर यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मरे चार लोगों के शव पाए गए हैं। ताजी घटना में गुरुवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव के पास नाले में युवक का शव मिला है।
जारी गांव का आनंद तिवारी (38) पुत्र रामस्वरूप तिवारी मंगलवार को घर से खेत जाने की बात कहकर निकला था। फिर वापस नहीं लौटा। घर के लोग उसकी तलाश करते रहे। गुरुवार को दोपहर उसका शव गांव के पास बह रहे उसरा नाले में बबूल के पेड़ में फंसा हुआ मिला।
खबर फैलते ही परिजन और गांव के लोगों का घटनास्थल पर जमावड़ा लग गया। मौके पर पहुंचे देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुजीत सिंह ने शव को पंचनामा प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि आनंद 31 जुलाई की रात धान की रोपाई करके खेत से लौट रहा था। रास्ते में नाला पार करते समय बारिश से उफनाए नाले के बहाव में बह गया।