बांदा। साइकिल सवार को ट्रक ने रौंद दिया। उसकी
घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एक अन्य घटना
में ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवार घायल हुए।
शहर कोतवाली क्षेत्र
के दरदा गांव निवासी पप्पू (26) पुत्र रामस्वरुप मंगलवार को शाम चाचा
छोटेलाल की ससुराल नगनेधी गांव जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव से कुछ
पहले ट्रक की चपेट में आ गया।
राहगीरों व ग्रामीणों ने उसे सीएचसी
अतर्रा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रिफर कर
दिया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मां जगरानी ने
बताया कि सूखे से फसल न होने से मवेशियों के लिए भूसा नहीं था। पप्पू
रिश्तेदारी में धान का पुआल लेने गया था। पिता की छह माह पहले बीमारी से
मौत हो गई थी।
खप्टिहा कलां प्रतिनिधि के मुताबिक निवाइच गांव
निवासी रामकिशोर (25) सुमेरा व जयराम (28) पुत्र रमइया बुधवार को शाम बाइक
पर खप्टिहा से गांव जा रहे थे।
रास्ते में बांदा की ओर से आ रहे
ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले
लिया। चौकी प्रभारी लाल सिंह ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।