फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में एक और बदहाल किसान ने की खुदकुशी

Fri, 18 May 2018 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
पिता की आत्महत्या के बारे में बताता पुत्र शिवमूर्ति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदहाली में एक और किसान ने जान दे दी। उस पर बैंक का 50 हजार रुपये कर्ज था। इसके अलावा सयानी हो चुकी बेटी की शादी की चिंता भी उसे सता रही थी। इन हालात से टूटे किसान ने गुरुवार को खेत पर जहर खा लिया। 

विज्ञापन


नरैनी तहसील के गिरवां थाने के बिगहना गांव के शिवपूजन कुशवाहा (50) के नाम ढाई बीघा खेत हैं। उन्होंने तीन साल पहले इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, बिलगांव शाखा से केसीसी के जरिए 50 हजार रुपये कर्ज लिया था। इस बार ओलावृष्टि से फसल खराब हो गई। साथ ही बेटी माधुरी की शादी की भी चिंता थी। गुरुवार सुबह 8 बजे शिवपूजन घर से निकल गए और डेढ़ किमी दूर अपने खेत में जहर खा लिया। 

हालत बिगड़ते देख ग्रामीणों ने घरवालों को सूचना दी। परिजन जिला अस्पताल लाए। यहां से रेफर किए जाने पर कानपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। शिवपूजन के पुत्र शिवमूर्ति ने बताया कि पिता सुबह घर से मोबाइल बनवाने खुरहंड गांव जाने की बात कहकर निकले थे। उन्होंने बताया कि लघु-सीमांत किसान की श्रेणी में होने पर भी कर्ज माफी के लिए बैंक के चक्कर लगा रहे थे, पर कर्ज माफ नहीं हो रहा था। 
विज्ञापन


उधर, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, शाखा बिलगांव के प्रबंधक केएल साहू ने बताया कि शिवपूजन पर वसूली के लिए बैंक का कोई दबाव नहीं था। न ही कोई नोटिस जारी किया था। कर्ज माफी शासन स्तर से होती है। उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें