कैथल में किडनैपिंग के बाद लड़की से गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
नरैनी/करतल। बोलेरो सवार बदमाशों ने एएनएम और उसके पति का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने पति के हाथ-पैर बांध कर सड़क किनारे फेंक दिया और 50 लाख रुपये फिरौती भेजने को कहा। उधर, पुलिस क्षेत्र में घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।करतल सेंटर में तैनात एएनएम रानी नरैनी में पति महेश के साथ किराए के मकान में रहती है। मंगलवार को तड़के बोलेरो सवार चार लोग आए और प्रसव कराने के लिए बड़ैछा गांव चलने को कहा।
रानी और पति महेश बोलेरो पर उनके साथ चल दिए। नहरी और उदयीपुर गांवों के बीच पहाड़ के पास बदमाशों ने पति को हाथ-पैर बांधकर सड़क किनारे फेंक दिया और एएनएम को लेकर फरार हो गए। 50 लाख रुपये फिरौती की मांग की। लगभग एक घंटा बाद बंधन खोलकर महेश पुलिस चौकी पहुंचा और घटना की जानकारी दी। उधर, कोतवाली प्रभारी मुन्नाबाबू निरंजन के मुताबिक महेश ने बताया कि एक माह पहले एक युवक अपनी प्रेमिका के एबार्शन के लिए उसकी पत्नी को लेने आया था। वह नहीं गई। वही युवक मंगलवार को फिर आया तो रानी उसके साथ चली गई। करतल चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार व कोतवाली पुलिस एएनएम की तलाश में जुटी हैं। कोतवाली में अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एएनएम मूल रूप से हमीरपुर जिले की रहने वाली है और 20 साल से बांदा में सर्वोदय नगर में निजी मकान है।