फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबियों का उत्पात, दंपति को पीटा

Mon, 09 May 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
दबंग शराबियों द्वारा वृद्धा की तहस-नहस की गई दुकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। पुलिस लाइन और सिविल लाइंस चौकी से चंद कदम दूर नशेड़ी युवकों ने जमकर उत्पात किया। चाय की दुकान में तोड़फोड़ कर महिला दुकानदार और उसके पति की पिटाई कर दी। विकास भवन मुख्य द्वार के पास केवटरा निवासी रन्नो देवी चाय की दुकान है।
विज्ञापन


सोमवार को कमिश्नर कार्यालय के आसपास रहने वाले तीन युवक आए। सभी नशे में थे। रन्नो ने उलाहना दिया कि रविवार की रात को उसका चूल्हा क्यों तोड़ दिया? इस पर तीनों आपा खो बैठे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। महिला को डंडों से पीटने लगे।

बचाने आए पति सतीश की भी धुनाई कर दी। जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित महिला ने सिविल लाइंस चौकी में तहरीर दी है। उप निरीक्षक एके सिंह का कहना है कि आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें