फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों ने शराब पिलाने के बाद युवक को मार डाला

Thu, 09 Feb 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
murder - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
शराब पिलाने के बाद साथियों ने मारपीट कर युवक को मरणासन्न कर दिया। उसे नाले में फेंकने के बाद भाग निकले। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की  गई।
विज्ञापन


शहर के मनोहरीगंज (खटिक मोहाल) निवासी विक्रम (40) पुत्र माधव अहिरवार बुधवार शाम घर से निकला था। रात करीब 8 बजे खुटला मोहल्ले के कुछ लोगों ने शराब ठेके के पास बगिया नाले में बेहोशी हालत में पड़े होने की खबर घर वालों को दी।

भाई इंद्रवीर व मां शीला ने कोतवाली में सूचना दी। पुलिस ने उसे राहगीरों की मदद से नाले से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मां ने आरोप लगाया कि खुटला मोहल्ले के युवकों ने शराब पिलाने के बाद उसकी मारपीट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


उसके सिर और हाथ पर गंभीर चोटें थीं। सूत्रों के मुताबिक मुताबिक पोस्टमार्टम में युवक की मौत पिटाई से होने की पुष्टि हुई है। उधर, कोतवाली प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि भाई इंद्रवीर की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 304 (आईपीसी) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ रहे युवकों की तलाश की जा रही है। मृतक अविवाहित और चार भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें