बांदा/बबेरू। युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
परिजन घटना की वजह नहीं बता सके। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एक
अन्य घटना में युवक ने जहर खाकर जान दे दी।
चिल्ला थाना क्षेत्र के
पपरेंदा गांव निवासी जय सिंह यादव (35) पुत्र छंगा यादव ने शनिवार को घर की
अटारी में फांसी लगा ली। परिजनों की सूचना पर आई पुलिस ने शव को फंदे से
उतार कर पोस्टमार्टम को भेजा।
परिजनों के मुताबिक शनिवार को वह
मवेशीबाड़े से घर आया और खाना खाने के बाद अटारी में चला गया। आत्महत्या की
वजह नहीं बता सके। थानाध्यक्ष अनीता सिंह चौहान का कहना है कि कोई न कोई
घरेलू वजह हो सकती है।
उधर, बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर
निवासी महेंद्र (25) पुत्र रामकृपाल वर्मा ने शनिवार को मां की डांट से
क्षुब्ध होकर जहर खा लिया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया
गया।
यहां से चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। वहां उपचार
के दौरान उसकी मौत हो गई। तीन माह पहले मृतक के पिता वार्ड ब्वाय रामकृपाल
की मौत हो गई थी। तीन माह के अंदर दो मौतों से घर में मातम है।