फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने नदी में लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। 15 वर्षीय किशोरी ने घर से चंद फर्लांग दूरी पर पुल से केन नदी में छलांग लगा दी। चट्टानों पर गिरी किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। कुछ ही दूर ले जाने पर उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना शनिवार की शाम करीब 5 बजे की है। केन नदी किनारे बसे भूरागढ़ (थाना मटौंध) निवासी शिवकुमार यादव की 15 वर्षीय बेटी आरती यादव घरवालों की नजर बचाकर निकल आई। नेशनल हाईवे पर स्थित पुल से नदी में छलांग लगा दी। पत्थरों पर गिरने से उसके चेहरे और जिस्म में गंभीर चोटें आईं। देर तक वह कराहती रही।

कुछ देर बाद यूपी-100 और भूरागढ़ पुलिस चौकी तथा सिविल लाइन चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंच गए। चट्टानों पर तड़प रही छात्रा को पुलिस कर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार कर डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर रवाना ही हुए थे कि कुछ दूरी पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजन शव वापस ले आए और पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। रविवार को पोस्टमार्टम होगा। घटना के पीछे बताया गया है कि माता-पिता ने किसी बात पर डांट दिया था। आरती 9वीं कक्षा तक पढ़ी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें