बांदा। पुलिस कार्यालय में खुले साइबर सेल ने इंटरनेट के माध्यम से धोखाधड़ी कर खाते से निकाले गए 75 हजार रुपये बरामद कर लिए। शहर के पोड़ाबाग निवासी राहुल सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके खाते से फर्जी कॉल कर ओटीपी नंबर पूछकर 75 हजार रुपये निकाल लिए।
अन्य शिकायतकर्ता शहर के खूंटी चौराहा निवासी राहुल सेन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इंटरनेट के जरिये धोखाधड़ी करके उसके खाते से तीन बार में 33,428 रुपये निकाल लिए। इन दोनों शिकायतों की जांच साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार साहू ने की। दोनों का पैसा एक लाख 621 रुपये वापस उनके खातों में दिलवा दिया गया। डीआईजी ने सेल प्रभारी उप निरीक्षक समेत आरक्षी रजनीश वर्मा, महिला कांस्टेबल रचना सविता को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।