फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। थाना क्षेत्र के इस्लाम पुरवा में मकान के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कानपुर में भर्ती किया गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गिरवां निवासी जाहिद अली पुत्र शाकिर ने शनिवार को शाम गिरवां थाने में दी तहरीर में कहा है कि मकान के विवाद को लेकर गुरुवार को गांव के रहमत उल्ला पुत्र आजिम आदि ने उसके चाचा नासिर पुत्र शहाबुद्दीन को पंचायत के लिए इस्लामपुर बुलाया था। जाहिद भी साथ गया था।

वहां नहर के पास पुलिया में कई लोगों ने नासिर और जाहिद को पकड़ लिया और लाठी-डंडों और पत्थरों से नासिर के सिर पर चोट की। चाचा नासिर घायल होकर गिर गया। लात-घूंसों से मारापीटा। किसी तरह से जान बचाकर भागे और पड़ोस में मोहम्मद नाजिम के घर छिप गए। वहां भी घर में घुसकर पत्थर और डंडों से मारापीटा।
विज्ञापन


नासिर के सिर में गंभीर चोट आई। मरणासन्न अवस्था में हमलावर भाग गए। यूपी-100 ने एंबुलेंस से नासिर को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, इसके पूर्व दूसरे पक्ष के अली हसन ने जाहिद पुत्र कल्लू और नासिर पुत्र शहाबुद्दीन के विरुद्ध गिरवां थाने में धारा 323, 504 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा है कि उक्त लोगों ने उसके भाई अली हुसैन व उसे बुलाकर मारापीटा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें