फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब को पैसे न देने पर लाठी-कुल्हाड़ी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शराब के लिए पैसे न देने पर पांच दबंगों ने युवक को लाठी और कुल्हाड़ी मारकर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि दबंग पांच हजार रुपये और सोने की चेन भी लूट ले गए। उधर, मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव का राजकिशोर (32) पुत्र रामआसरे शुक्रवार रात बांधा पुरवा गांव अपने मामा के घर तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गया था। यहां उससे पांच लोगों ने शराब पीने के लिए रुपये मांगे। इनकार करने पर दबंगों ने उसे लाठी और कुल्हाड़ी मारकर लहूलुहान कर दिया।

घर के अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। दबंग जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घायल ने आरोप लगाया कि दबंग जेब पड़े पांच हजार रुपये और सोने की जंजीर भी छीन ले गए। उधर, कोतवाली प्रभारी डीपी तिवारी ने बताया कि घटना का पता चला है। लेकिन अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। रुपये और सोने की चेन छीनने की बात गलत बता रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव में नरेंद्र सिंह (40) पुत्र रघुवीर सिंह को शनिवार सुबह पड़ोसी दबंगों ने लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। नरेंद्र के मुताबिक दबंग शराब के नशे में अभद्रता कर रहा था। विरोध करने पर लाठियों से पीटा। इसी थाना क्षेत्र के करहिया गांव में लखन प्रसाद (46) पुत्र परसन को पुरानी रंजिश में दो पड़ोसियों ने लाठियों से पीट कर घायल कर दिया।

अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के बरेहंडा गांव में रास्ते से निकलने के विवाद में दो पक्षों के बीच लाठियां चलने से एक पक्ष के अरुण सिंह (25) और दूसरे पक्ष के रामबहोरी सविता (44) घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


-पांच हजार रुपये और चेन लूटने का आरोप
-मारपीट की अन्य घटनाओं में चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें