फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीर मजदूर को पांच ट्रकों ने रौंद डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा/नरैनी। कतारबद्ध जा रहे पांच ट्रकों ने राहगीर मजदूर को रौंद डाला। शव के चिथड़े उड़ गए। पुलिस ने आनन-फानन कई टुकड़ों में बंटे शव को बटोर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभी ट्रकों के चालक वाहन समेत भाग निकले।

घटना शनिवार की देर रात नरैनी कस्बे में अतर्रा रोड पर पानी की टंकी के पास की है। पिपरहरी गांव का राजबली सिंह उर्फ बब्लू (40) पुत्र हीरालाल नरैनी बाजार करने आया था। देर रात वह वापसी के लिए सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान अतर्रा की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने उसे रौंद दिया। इस ट्रक के पीछे चार अन्य ट्रक भी चल रहे थे। उनके चालकों ने भी लापरवाही बरती।
विज्ञापन


चारों ट्रक राजबली को रौंद कर निकल गए। शव कुचल कर क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम हुआ। उधर, घटना अंजाम देने वाले ट्रकों का कुछ पता नहीं चला। मृतक के छोटे भाई शिवबली सिंह ने बताया कि राजबली सिंह महानगरों में मजदूरी करता था। तीन माह पहले ही घर आया था।

उधर, कोतवाली प्रभारी पंकज पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ट्रक चालकों की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि ट्रक मैहर से रायबरेली जा रहे थे। इनमें सीमेंट बनाने का पत्थर भरा हुआ था। यह ट्रक अक्सर यहां से गुजरते हैं।

बाइक से गिरकर घायल महिला की मौत
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के दरगाही पुरवा की राजाबाई (65) शनिवार को देर शाम अपने नाती राकेश के साथ नरैनी से इलाज करा कर बाइक पर घर लौट रही थी। गांव के कुछ पहले अचानक गाय सामने आ जाने से वह बाइक से गिरकर बुरी तरह घायल हो गई।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पंचनामा या पोस्टमार्टम आदि के बगैर ही परिजन शव ले गए। उधर, बिसंडा क्षेत्र के अलिहा गांव में मुन्नीलाल का 9 वर्षीय पुत्र रमेश बाइक की टक्कर से घायल हो गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव का कमल (35) और गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुुजुर्ग गांव का रामनरेश (35) बाइक मवेशी से टकरा जाने पर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो


राहगीर मजदूर को पांच ट्रकों ने रौंद डाला
गांव जाने के लिए कर रहा था वाहन का इंतजार
एक के बाद एक रौंदते चले गए ओवरलोड ट्रक
क्षत-विक्षत शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें