फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली चाय पिलाकर युवक से नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जहरखुरानी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। 24 घंटे के अंदर जहरखुरानों ने दिल्ली जा रहे युवक को शिकार बनाते हुए नशीली चाय पिलाकर नगदी समेत मोबाइल फोन लूट लिया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


पैलानी थाना क्षेत्र के रेहुंटा गांव का रामचंद्र (35) पुत्र पचुवा सोमवार को शाम ट्रेन पकड़ने के लिए प्राइवेट जीप से उतर कर महाराणा प्रताप चौक स्थित होटल में पानी पीने लगा। इसी बीच तीन युवकों ने दिल्ली में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे दोस्ती गांठ ली और नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर दिया।

युवक के बेसुध हो जाने पर जहरखुरानों ने जेब में पड़े 12 हजार रुपये और मोबाइल पार कर दिया। आईटीआई गेट के नजदीक फेंकने के बाद तीन युवक फरार हो गए। मंगलवार को सुबह राहगीरों ने युवक को सड़क किनारे पड़े देखा तो यूपी-100 को सूचना दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 24 घंटे पूर्व जहरखुरानों ने महाकौशल एक्सप्रेस से घर जा रहे रीवा जिले के सेमरिया निवासी सत्यनारायण (18) पुत्र सत्यनारायण को नशीला लड्डू खिला दिया था और बैग में पड़े 15 हजार रुपये व कपड़ों से भरा बैग ले गए थे और चलती ट्रेन से उसे फेंक दिया था।
विज्ञापन


-दिल्ली जाने के लिए गांव से आया था शहर
-नौकरी दिलाने का झांसा देकर कर ली दोस्ती
-24 घंटे में जहरखुरानी की दूसरी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें