फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी प्रभारी समेत सात कांस्टेबल लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पुलिस अधीक्षक ने अपने आवास के नाकतले स्थित सिविल लाइन पुलिस चौकी के लगभग पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें चौकी प्रभारी और एक उप निरीक्षक समेत 7 कांस्टेबल शामिल हैं। अपराध शाखा के प्रभारी दुर्ग विजय सिंह को सिविल लाइन चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने पपरेंदा पुलिस चौकी में भी नए प्रभारी की पोस्टिंग की है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक शालिनी ने बुधवार को शाम जारी आदेश में सिविल लाइन चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हीरालाल और उप निरीक्षक श्यामधर समेत 7 कांस्टेबिल ललित कुमार, संजय सिंह पाल, कृष्ण कुमार यादव, माधव सिंह, रविकुमार जान, सुनील कुमार, उचित साहू और राजेश कुमार को चौकी से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया।

एसपी ने बताया कि हटाए गए चौकी प्रभारी समेत उप निरीक्षक और कांस्टेबिल फील्ड में गश्त पर कोताही कर रहे थे। आराम तलब थे। कई बार इनको चेतावनी और डांटा भी गया। लेकिन सुधार नहीं हुआ। शिकायतें मिलती ही रहीं। इसी पर इन सभी को तत्काल प्रभाव से हटाकर लाइन भेज दिया गया है। एसपी के मुताबिक कोई एक खास कारण से यह सामूहिक कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


उधर, चर्चा है कि हाल ही में भाजपा के एक विधायक के नजदीकी को कुछ लोगों ने मारापीटा था। इस मामले में सिविल लाइन चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली पर भाजपा नेता नाराज थे। उन्होंने शिकायत की थी। इसके अलावा बुधवार को तड़के सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में ही ट्रक आपरेटर के घर बदमाशों ने लूट की थी।

वीआईपी क्षेत्र कहे जाने वाले सिविल लाइन की पुलिस चौकी में पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से नए इंचार्ज और कांस्टेबिलों की तैनाती कर दी है। इंसपेक्टर दुर्गविजय सिंह को प्रभारी नियुक्त किया है। साथ ही पुलिस लाइन से कांस्टेबिल राजेश कुमार, अवधेश नारायण, इकबाल खां, जितेंद्र सिंह, अजय सिंह, सत्येंद्र कुमार, परमानंद और जितेंद्र कुशवाहा को सिविल लाइन पुलिस चौकी में नियुक्त किया है। इन सभी को तत्काल नए स्थान पर चार्ज लेने का आदेश दिया है। ब्यूरो

चौकी लाइन हाजिर की दूसरी कार्रवाई
बांदा। पुलिस अधीक्षक शालिनी द्वारा पूरी चौकी पर कार्रवाई का यह दूसरा मौका है। इसके पूर्व फरवरी माह में बालू के अवैध खनन और ओवरलोडिंग आदि की शिकायत पर एसपी ने नेशनल हाईवे पर स्थित भूरागढ़ पुलिस चौकी को लाइन हाजिर कर दिया था।

इसके अलावा मटौंध थाना की तत्कालीन इंसपेक्टर अनीता सिंह चौहान और उप निरीक्षक देवेंद्र नारायण मिश्र तथा ड्राइवर कैलाशनारायण को लाइन हाजिर कर दिया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें