फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने बस में किया पथराव, तीन यात्री जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। नहर के पास न उतारने से भड़के छात्रों ने बस पर पथराव कर दिया। तीन यात्रियों को चोटें आईं। चालक और परिचालक से भी अभद्रता की। थाने में शिकायत पर पुलिस ने छात्रों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे लालता रोड डिपो की बस बांदा से इलाहाबाद जा रही थी। इसमें कई अतर्रा महाविद्यालय के छात्र भी सवार थे। अतर्रा में नहर के पास बस न रोकने पर छात्र उत्तेजित हो गए। चालक विजय विश्वकर्मा और परिचालक कमल कुमार यादव से अभद्रता कर जबरन बस रोक ली।

चालक व परिचालक के भिड़ने पर गुस्साए छात्रों ने पथराव कर दिया। बस के पीछे के शीशे चकनाचूर हो गए। पथराव से सियाराम (कर्वी), नेहा व शुभम (इलाहाबाद) चुटहिल हो गए। छात्रों का जमघट बढ़ता देख चालक ने तेज रफ्तार से बस ले जाकर थाने में खड़ी कर दी और पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष शशि कुमार पांडेय ने बताया कि चालक ने मंगलवार को तहरीर देने को कहा है। रिपोर्ट दर्ज कर उपद्रवी छात्रों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। जिससे दोबारा घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।
विज्ञापन


-नहर के पास बस न रोकने पर भड़के छात्र
-थानाध्यक्ष बोले- तहरीर मिलने पर करेंगे कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें